झारखंड

पतरातु उपमंडलीय अस्पताल में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक निरीक्षण करने पहुंचे

सुमित कुमार पाठक/न्यूज11  भारत

पतरातू/डेस्क: पतरातु उपमंडलीय अस्पताल में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक निरीक्षण करने पहुंचे. ECREU पतरातु शाखा - 1 के शाखा सचिव  संजीव कुमार  एवं अस्पताल कर्मियों द्वारा बुके देकर उनका सम्मान किया गया.  मुख्य चिकित्सा निदेशक यूके प्रिंबल के द्वारा अस्पताल परिसर में वातावरण को शुद्ध करने के लिए पौधरोपण किया गया. ईसीआर ईयू के महासचिव कॉम मृत्युंजय कुमार, शाखा सचिव संजीव कुमार , शाखा कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार, लालेंद्र कुमार, पतरातु शाखा 2 के संजीव कुमार, रंजन कुमार, एस के गिरि, ओमप्रकाश, कुसुम रंजन , मंजू बारा सिस्टर इत्यादि द्वारा मुख्य चिकित्सा निदेशक को अस्पताल में चिकित्सा सुधार संबंधी 12 मांगो का ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर डॉ संजीव हलदर, मनोज कुमार पाल अभिषेक कुमार  एसके तिवारी रविकांत प्रसाद सुबोध कुमार संजय उरांव संतोष कुमार राम फूलचंद सत्येंद्र रश्मि सिंह पार्वती देवी सरस्वती सोरेनआदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: छठ पूजा और दीपावली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित