बेगूसराय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना.. कहा- गठबंधन नहीं लठबंधन है
संजय कुमार/न्यूज11 भारत बेगूसराय/डेस्कः बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जनसभा स्थल पर भारी उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय पहुंचें और विशाल जनसभा को संबोधित किया. उनके स्वागत में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं बिहार का महापर्व छठ के मौके पर प्रधानमंत्री ने छठ व्रतियों को सूप देकर सम्मानित किया. बेगूसराय वासियों को अंगिका भाषा में दुआ सलाम नमस्ते और प्रणाम किया. दिनकर की धरती बेगूसराय को नमन किया, और कहा छठ व्रत के इस शुभ बेला में छठी मैया का आशीर्वाद लेने आया हूं. बेगूसराय की स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई. पीएम मोदी ने कहा शारदा सिन्हा जी हमारे बीच नहीं रही, मैं उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. उन्होंने कहा यह जनसभा नहीं है, बिहार के संकल्पों का मेला है. फिर एक बार एनडीए सरकार के गूंज से गूंजा माहौल. एनडीए के लिए आपका प्यार और अटल विश्वास रफ्तार को नई दिशा की ओर ले जाएगा. उन्होंने कहा बिहार बदलने के लिए तमाम माता बहनों का आशीर्वाद लेने आया हूं. बिहार की जनता ने 2005 में जंगल राज को खत्म किया था और सुशासन को चुना था. जब से बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई है. महागठबंधन में पीठ पीछे एक दूसरे का खाल खींच रहे हैं. ये महागठबंधन नहीं लठ बंधन है. इसमें अटक दल हैं, लटक दल हैं, झटक दल हैं,पटक दल हैं, कांग्रेस पार्टी राजद का पीछलगू बनी हुई है. जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था. जीविका दीदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मैदान में मौजूद थे. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. स्थानीय कार्यकर्ताओं और एनडीए समर्थकों में जोश देखते ही बन रहा था. मंच के आसपास भारी भीड़ जुटी हुई थी. प्रधानमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद किया.