लड़का-लड़की को मिलते पकड़ा, डेढ़ मिनट में मंदिर में शादी कराई,आशीर्वाद देकर घर भेजा
एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया यहाँ अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पुरे गांव वालो ने मिलकर शादी के बंधन में बांध दिया और सबसे अनोखी बात ये रही की शादी सिर्फ डेढ़ मिनट में कर दी गई ये अजीबो गरीब शादी उत्तरप्रदेश के गोंडा गांव से सामने आई गांव वालों ने डेढ़ मिनट में लड़का और लड़की की मंदिर में शादी करा दी। शुक्रवार शाम को गांव वालों ने दोनों को मिलते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद उनके घर वालों को बुलाया गया और मंदिर में शादी करा दी गई। शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें डेढ़ मिनट से भी कम समय में सिंदूर, जयमाल की रस्में हुईं और आशीर्वाद दिलवाकर शादी पूरी करा दी गई। 100 रुपये के स्टांप पर लड़का-लड़की और दोनों के पिता के साइन करवाए गए और घर भेज दिया गया। मामला खोडारे थाना क्षेत्र का है।
दो साल से चल रहा था दोनों का अफेयर
औसनी बुजुर्ग गांव की रहने वाली नैंसी (19) का पिपरा बाराखा के रहने वाले इंग्लैंस (20) के साथ दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों के गांव की दूरी करीब 2 किमी है। दोनों अक्सर मिलत-जुलते थे, लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी।
लड़की को गांव के बाहर छोड़ने गया था
शुक्रवार को इंग्लैंस नैंसी को बाइक से घुमा रहा था। घुमाने के बाद शाम करीब 7 बजे वो नैंसी को छोड़ने उसके गांव के बाहर गया था। यहां गांव के लोगों ने देखा तो दोनों को पकड़कर जिगिरिया मंदिर ले गए। मंदिर से दोनों गांवों के बीच बना है। यहां लड़का-लड़की के घर वालों को फोन करके बताया गया।
घर वालों ने भी शादी पर जताई सहमति
लड़का-लड़की के पकड़े जाने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। राम सागर वर्मा और प्रमोद कुमार ने अगुवाई करके शादी की बात कही। दोनों की जातियां एक ही होने से घर वाले भी मान गए। मंदिर के बाहर ही एक दुकान से पूजा का थोड़ा सा सामान खरीदा गया।
मंदिर के पंडित जी ने कराई शादी
मंदिर के पंडित जी ने दोनों की शादी कराई, जिसका वीडियो सामने आया है। इसमें डेढ़ मिनट से भी कम समय में पंडित जी ने शादी की रस्में करा दीं। पहले दोनों से पंडित जी ने पूछा की शादी के लिए तैयार हो, जिस पर दोनों ने सहमति जताई।
आशीर्वाद देकर पूरी कराई शादी की रश्मे
इसके बाद पंडित जी ने लड़के को एक चुनरी दी गई, जिसे उसने लड़की को ओढ़ा दिया। इसके बाद दोनों ने माला पहनाई। लड़के ने सिंदूर भरा और लड़की ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंडित जी ने कहा कि जाओ हो गई शादी।
गांव वालों ने 100 रुपए के स्टांप पर साइन कराए
गांव वालों ने एक 100 रुपए का स्टांप मंगाया। इसमें लिखा गया कि सामाजिक समझौते के आधार पर मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। इस पर पहले लड़के और फिर लड़की ने साइन किए। दोनों के पिता और एक-एक गवाह ने साइन किए। फिर लड़की को लड़के के साथ विदा कर दिया गया।
प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है लड़का
बता दें कि नैंसी के पिता हीरालाल राजभर मेहनत-मजदूरी करते हैं। तीन बहनों में नैंसी सबसे बड़ी है और 8 वीं तक पढ़ाई की है। वहीं, इंग्लैंस के पिता प्रमोद कुमार राजभर भी मजदूरी करते हैं। इंग्लैंस 10वीं तक पढ़ा है। प्रमोद 5 बहन और 1 भाई में तीसरे नंबर पर है। प्रमोद बाहर रहकर कोई प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। इस समय वो गांव आया हुआ था।
थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि दोनों के परिवारों ने मंदिर में शादी कराई है। किसी के द्वारा अगर कोई भी आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया जाएगा तो उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।