लुधियाना के Bath Castle फायरिंग मामले में पुलिस ने

लुधियाना के Bath Castle फायरिंग मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

मैरिज पैलेस को सील कर दिया है और इसके साथ ही संचालन परमिट रद्द करने की भी सिफारिश

अभी भी मुख्य आरोपी शुभम अरोड़ा की तलाश में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही पुलिस

पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन आरोपियों की अभी पहचान सार्वजनिक नहीं की है

लुधियाना

लुधियाना के Bath Castle फायरिंग मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने मैरिज पैलेस को सील कर दिया है और इसके साथ ही संचालन परमिट रद्द करने की भी सिफारिश की है। पुलिस अभी भी इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम अरोड़ा की तलाश में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।  इस केस में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन आरोपियों की अभी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग टीमें बनाई हैं। 

शादी में फायरिंग के दौरान 2 की हुई थी मौत

लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर बने Bath Castle में 3 दिन पहले शादी थी। इस शादी में अंकर और शुभम मोटा गैंग के बीच में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और उसके बाद फायरिंग होने लगी। पैलेस में करीब 30 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें जालंधर की रहने वाली व दूल्हे की मौसी नीरू की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दूल्हे के दोस्त और हौजरी कारोबारी वासु की भी गोली लगने के बाद तुरंत मौके पर ही मौत हो गई।