घर में बने शौचालय के सीट के अंदर तहखाने से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत नवादा/डेस्क: नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तेली टोला मोहल्ले में शराब की गुप्त सूचना पर एक घर में पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में बने शौचालय की सीट के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है वहीं इस मामले में तेली टोला निवासी शिवराम बाबू के पुत्र विक्की कुमार को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में घर में शराब छुपाया गया है इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की . जहां शौचालय के सीट के अंदर एक गुप्त तरीके से तहखाना बना कर भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा गया था. जिसे पुलिस ने बरामद किया है साथ ही मौके से एक स्कूटी, 5850 नगद और एक मोबाइल फोन को बरामद किया है. वह पूर्व में भी बाइक चोरी और शराब के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.