राजनीति

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी की होगी ग्रैंड एंट्री, हेलिकॉप्टर सीधा पटना के गांधी मैदान उतरेगा

न्यूज11  भारत पटना/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रैंड एंट्री होने जा रही है. सुरक्षा प्रोटोकॉल और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर सीधे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उतरने की योजना बनाई गई है. इसके लिए मैदान में विशेष हेलीपैड का निर्माण कराया गया है. प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए गांधी मैदान रवाना होंगे. सड़क मार्ग से यात्रा करने पर भारी ट्रैफिक प्रतिबंध लगाना पड़ता, जिसे टालने के लिए यह व्यवस्था की गई है. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर विभिन्न जिलों से आने वाली महिलाओं की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए भी हेलिकॉप्टर से आगमन का निर्णय लिया गया है. इसी बीच, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी कल पटना एयरपोर्ट से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत गांधी मैदान पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. समारोह को भव्य तथा सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं. ये भी पढ़ें- Bihar: नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा