PM Modi : पीएम मोदी ने मंगलवार को लिखा कि ऊर्जा और

दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने देश के नाम लिखा पत्र, कहा - भारत स्थिरता और संवेदनशीलता दोनों का प्रतीक बनकर उभरा

दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने देश के नाम लिखा पत्र, कहा - भारत स्थिरता और संवेदनशीलता दोनों का प्रतीक बनकर उभरा

PM Modi : पीएम मोदी ने मंगलवार को लिखा कि ऊर्जा और उमंग से भरे दीपावली के इस पावन पर्व पर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं. दिवाली पर पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा. 

 

पीएम मोदी ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने मर्यादा का पालन भी किया और अन्याय की बदला भी लिया. इस बार की दीपावली इसलिए भी विशेष हैं, क्योंकि देश के अनेक जिलों में दूर दराज के क्षेत्रों में पहली बार दीपावली के दीप जलेंगे. ये वो जिले हैं, जहां नक्सलवाद और माओवादी आतंक को जड़ से मिटा दिया गया है. बीते दिनों में हमने देखा है कि कैसे अनेक व्यक्ति हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए और उन्होंने देश के संविधान के प्रति आस्था जताई. देश की ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.

'हम स्वदेशी अपनाएं और गर्व से कहें, ये स्वदेशी'

उन्होंने लिखा कि ऊर्जा और उमंग से भरे दीपावली के इस पावन पर्व पर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं. अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से ये दूसरी दीपावली है. प्रभु श्रीराम हमें मर्यादा का पालन करना सिखाते हैं और साथ ही हमें अन्याय से लड़ने की भी सीख देते हैं. इसका जीवंत उदाहरण हमने कुछ महीने पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखा. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के बीते कुछ दिनों पहले देश में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स की भी शुरुआत हुई है. नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की कम दरें लागू हुई हैं. जीएसटी बचत उत्सव में देशवासियों के हजारों करोड़ रुपये बच रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि अनेक संकटों से गुजर रहे विश्व में हमारा भारत स्थिरता और संवेदनशीलता दोनों का प्रतीक बनकर उभरा है. आने वाले कुछ समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनने वाले हैं. इसलिए जरूरी है कि हम स्वदेशी अपनाएं और गर्व से कहें, ये स्वदेशी है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/gread-comedian-asrani-passed-away/94786