आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त पिंटू गंझू गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत लातेहार/डेस्कः- बरियातू थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और गंभीर धाराओं से जुड़े मामले के प्राथमिक अभियुक्त पिंटू गंझू को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांड संख्या 71/21, दिनांक 18 अप्रैल 2021 दर्ज है. इस मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 120(बी) समेत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए), 25(1-बी), 26(2), 27, 35 तथा 17 सीएलए के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस के अनुसार पिंटू गंझू, पिता स्व कन्हाई गंझू, निवासी करमटांड़, थाना सिमरिया, जिला चतरा, टीपीसी संगठन से जुड़ा हुआ बताया जाता है. वह मुकदमे में नामजद प्राथमिक अभियुक्त था और घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर-दबोचा और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी पासवान ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक और उग्रवादी तत्वों के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः- डॉक्टर, AI साइंटिस्ट, टेक्नोलॉजी और डांस में निपुण है पुतिन की बेटियां, रूस के कई क्षेत्रों में निभा चुकी है अपनी भुमिका