देश-विदेश

एक हैमबर्गर ने ले ली पायलट की जान! तड़पते हुए तोड़ा दम.. छोटा-सा कीड़ा बना मौत का कारण

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: एक मामूली-सा हैमबर्गर 47 वर्षीय अमेरिकी पायलट के लिए घातक साबित हुआ. साल 2024 में एक बारबेक्यू पार्टी में हैमबर्गर खाने के कुछ घंटे बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. पायलट के बेटे ने उन्हें बाथरूम के फर्श पर बेहोश पाया, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के डॉ. स्कॉट कमिन्स ने इसे ‘बहुत बड़ी त्रासदी’ बताया और कहा कि जागरूकता होती तो पायलट अपनी जान बचा सकते थे. मौत से पहले पायलट ने स्टीक डिनर के बाद पेट दर्द, उल्टी और डायरिया की शिकायत जताई थथी. जांच में सामने आया कि उन्हें अल्फा-गैल सिंड्रोम (Alpha-Gal Syndrome) नामक गंभीर एलर्जी थी.

उनकी पत्नी ने बताया कि उनके टखने के पास 12-13 छोटे कीड़ों के काटने के निशान थे. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये निशान लोन स्टार टिक के लार्वा के काटने के थे. यह कीड़ा इंसानों को काटकर उनके इम्यून सिस्टम को उस शुगर ‘अल्फा-गैल’ के खिलाफ सक्रिय कर देता है, जो बीफ, पोर्क और लैम्ब जैसे मीट में मौजूद होती हैं.

अल्फा-गैल सिंड्रोम की वजह से रेड मीट खाकर शरीर में धीरे-धीरे एलर्जी होती हैं. इसके लक्षण जैसे लाल चकत्ते, मुंह में खुजली, चेहरे और होंठों की सूजन, पेट दर्द और उल्टी सामने आ सकते है. अगर समय पर पता न चले, तो यह जानलेवा एनाफिलेक्सिस में बदल सकता हैं. डॉ. कमिन्स ने चेतावनी दी है कि लोगों को इस सिंड्रोम और टिक के खतरे के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि ऐसी भयावह घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़े: हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर 28 नवंबर को 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र