देश की प्रतिष्ठित औषधि उत्पादक कंपनियों ग्लेनमार्क

ग्लेनमार्क और डॉ. रेड्डीज द्वारा अमेरिका भेजी गयी दवाएं अधोमानक पायी गयीं

ग्लेनमार्क और डॉ. रेड्डीज द्वारा अमेरिका भेजी गयी दवाएं अधोमानक पायी गयीं

भारतीय कंपनियों ने अमेरिका भेजी दवाएं वापस मंगायेगी

नई दिल्ली।

देश की प्रतिष्ठित औषधि उत्पादक कंपनियों "ग्लेनमार्क" और "डॉ. रेड्डीज" द्वारा अमेरिका भेजी गयी दवाओं की क्वालिटी मानकों के अनुरूप नहीं पायी गयीं। साथ ही दवाओं में अशुद्धियों भी पायी गयी हैं। अब कंपनियां इसे अमेरिका से वापस मंगायेंगीा।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दवा कंपनियों ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने निर्माण संबंधी खामियों के कारण अपनी कुछ दवाओं को अमेरिका से वापस मंगाने का फैसला किया है।

यूएसएफडीए की हालिया प्रवर्तन रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लेनमार्क की अमेरिकी इकाई गलेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक, यूएसए ने 26,928 पैक गर्भनिरोधक दवा विपोरेल (डेसोनेस्ट्रेल और एभिनाइल एस्ट्राडियोल) को वापस मंगाया है। यह दवा गोवा स्थित संयंत्र में बनी थी। इसे अशुद्धियों और गुणवत्ता में गिरावट के कारण 3 सितंबर 2025 को कलास-2 रिकॉल के तहत वापस लिया गया। वहीं, डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज की अमेरिकी इकाई डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज इंक, प्रिंसटन (न्यू जसी) ने सक्सिनिलकोलाइन क्लोराइड इंजेक्शन की 571 शशियां वापस मंगाई हैं। यह दवा सर्जरी के दौरान मांसपेशियों को आराम देने के लिए इस्तेमाल होती है।

यूएसएफडीए के अनुसार, इस दवा में छह महीने की स्थिरता जांच के दौरान गुणवत्ता मानक से बाहर परिणाम मिले। कंपनी ने 26 सितंबर को क्लास-2 रिकॉल शुरू किया।