CM Dhami Pandit Deendayal Tribute: आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मंगलवार 11 फरवरी को 56वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथी पर सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए। उन्हें नमन किया है। सीएम धामी ने लिखा कि - प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
Read More: CM Yogi Instructions Mahakumbh: भीषण जाम के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश दिए
कौन थे पंडित दीनदयाल..?
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को उत्तर प्रदेश की पवित्र ब्रजभूमि मथुरा में नगला चंद्रभान नामक गांव में हुआ था। बचपन में एक ज्योतिषी ने इनकी जन्मकुंडली देख कर भविष्यवाणी की थी कि आगे चलकर यह बालक एक महान विद्वान एवं विचारक बनेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे। फिर 1 फरवरी, 1968 को पंडित दीनदयाल की आकस्मिक मृत्यु हो गई।
भारत के भविष्य की कल्पना
पंडित जी ने भारत के भविष्य की कल्पना वेदों में वर्णित चार पुरुषार्थ-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर की थी। यह चारों पुरुषार्थ मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर के संतुलन से संभव है। इससे ही एक आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
CM ने ट्वीट कर किया नमन..
सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल को नमन करते हुए लिखा कि- "प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
आपके विचारों को आधार बनाकर हमारी डबल इंजन सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रही है।"