झारखंड

न्यायालय के निर्देश पर चंदवा पुलिस ने अपराधी राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: माननीय न्यायालय के आदेशानुसार एसपी कुमार गौरव के निर्देशन में चंदवा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित विभिन्न घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के घर लगातार इश्तेहार तामील किया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को चंदवा पुलिस की टीम ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह उर्फ गोपाल सिंह पिता कलेश्वर सिंह चेटर चंदवा के घर में इश्तेहार चिपकाया. पुलिस की टीम ढोल नगाड़ों के साथ राहुल सिंह के घर पहुंची व डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को जमा किया व इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने बताया कि उक्त कार्रवाई चंदवा थाना कांड संख्या 185/23 के आलोक में हुई है. इसके बाद भी अगर वे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पुअनि अजीत कुमार समेत दल बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने की बैठक