अब ऑफिस ही बना डेटिंग जोन! भारत ने अमेरिका और यूके को भी पीछे छोड़ा
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: प्यार अब सिर्फ रोमांटिक फिल्मों या डेटिंग ऐप्स तक सीमित नहीं रहा. अब तो ऑफिस भी प्यार की नई जगह बन गया हैं. एक हालिया इंटरनेशनल सर्वे के अनुसार, भारत ऑफिस रोमांस के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है यानी मीटिंग रूम, कॉफी ब्रेक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स के बीच भी दिल की धड़कन तेज हो रही हैं.
आजकल ज्यादातर लोग अपना समय ऑफिस में बिताते हैं. ऐसे में किसी सहकर्मी से रोज बातचीत, हंसी-खुशी या प्रोजेक्ट पर साथ काम करना अक्सर दिल के तार छेड़ देता हैं. कभी चाय ब्रेक पर मुस्कुराहट, तो कभी मीटिंग के बाद छोटी-सी बातचीत ऐसे छोटे-छोटे पल बड़ी मोहब्बतों को जन्म दे रहे हैं.
भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को छोड़ा पीछे एशले मैडिसन और YouGov द्वारा किए गए ग्लोबल सर्वे में भारत, मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर रहा. इस सर्वे में 11 देशों के लगभग 13,500 लोगों ने हिस्सा लिया. इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, भारत, इटली, मैक्सिको, स्पेन, स्विट्जरलैंड, यूके और अमेरिका शामिल थे. सर्वे के मुताबिक, 43% मैक्सिको और 40% भारतीयों ने माना कि उन्होंने कभी किसी सहकर्मी को डेट किया है या कर रहे हैं. वहीं, अमेरिका, यूके और कनाडा में ये आंकड़ा केवल 30% के आसपास हैं.
पुरुष ज्यादा सक्रिय, महिलाएं सतर्क सर्वे में यह भी सामने आया कि पुरुष सहकर्मी को डेट करने में ज्यादा सक्रिय हैं. लगभग 51% पुरुषों ने ऐसा कहा, जबकि महिलाओं में ये आंकड़ा 36% हैं. महिलाओं में करियर और प्रोफेशनल इमेज को लेकर सतर्कता ज्यादा है, जबकि पुरुष रिश्तों में आने वाली उलझनों को लेकर ज्यादा परेशान दिखे. सर्वे में यह भी पाया गया कि कई लोग ऑफिस रोमांस से दूर रहते हैं. 29% महिलाओं और 27% पुरुषों का कहना था कि यह उनके करियर को नुकसान पहुंचा सकता हैं. वहीं, 30% पुरुष और 26% महिलाएं इस डर से ऑफिस में रिश्ते बनाने से बचती हैं कि अगर रिश्ता बिगड़ा तो माहौल असहज हो जाएगा.
यंग प्रोफेशनल्स सबसे ज्यादा सतर्क पीढ़ियों के बीच सोच में भी अंतर दिखा. 18 से 24 साल के यंग प्रोफेशनल्स ऑफिस रोमांस के प्रति सबसे ज्यादा सतर्क पाए गए. लगभग 34% युवाओं ने कहा कि उन्हें डर है कि यह उनके करियर पर असर डाल सकता हैं.
रिश्तों की सोच में बदलाव भारत में अब लोग रिश्तों के नए रूपों को अपनाने लगे हैं. Gleeden नामक रिलेशनशिप प्लेटफॉर्म के एक सर्वे में, 35% भारतीयों ने कहा कि वे वर्तमान में ओपन रिलेशनशिप में है, और 41% ने कहा कि अगर पार्टनर चाहे तो वे इसके बारे में सोच सकते हैं. यह ट्रेंड अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा. छोटे शहरों में भी यह तेजी से बढ़ रहा हैं. जैसे कांचीपुरम, जहां के लोग एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. भारत की यह रैंकिंग साफ दिखाती है कि ऑफिस अब सिर्फ काम की जगह नहीं रहा. यहां साथ काम करना और दिल जीतना दोनों चल रहे हैं. भले ही ऑफिस रोमांस कुछ लोगों को अजीब लगे, लेकिन सच यही है कि अब प्यार करना और टीम मीटिंग में देर तक बैठना दोनों ही आम बातें बन चुकी हैं.
यह भी पढ़े: रांची में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस का अभियान, बिना लाइसेंस और परमिट वालों पर भारी जुर्माना