कैमूर जिले में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर अधिसूचना जारी, डीएम और एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
कैमूर/डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की अधिसूचना भी जारी हो गयी है. कैमूर जिले में दूसरे चरण में मतदान होना है. इसलिए यहां के लिए भी अधिसूचना जारी हो चुकी है। कैमूर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मुंडेश्वरी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
कैमूर डीएम सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अधिसूचना जारी हो गई है,नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है,नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है,समीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर,नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर और 11 नवंबर को मतदान है मोहनिया,रामगढ़ और भभुआ विधानसभा के लिए मतदान का समय सुबह 7:00 से 6:00 तक और चैनपुर विधानसभा के लिए सुबह 7:00 से 5:00 तक.
कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं,हमारे पास आठ कंपनी फोर्स आ चुका है एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की जा रही है,आचार संहिता में अब तक तीन मामले दर्ज हैं
यह भी पढ़ें: बेतिया के मझौलिया में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी भयंकर आग, चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख