BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने UP में अ

पहली बाद UP पहुंचे नितिन नवीन, CM योगी ने किया भव्य स्वागत, रोड शो का आयोजन

नितिन नवीन का UP दौरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार UP दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य-ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित राज्य सरकार के मंत्रियों और BJP के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

नितिन नबीन का रोड शो

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नबीन ने एक विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो शुरू किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रथ पर मौजूद हैं। 18 km के रोड शो के दौरान एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 42 से ज्यादा स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ता फूल मालाओं से उनको स्वागत कर रहे। जगह-जगह नारेबाजी हो रही है। राजधानी में 1 लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं।

CM के साथ करेंगे बैठक

अध्यक्ष नितिन नवीन 36 घंटे तक लखनऊ में रहेंगे। शनिवार को होटल ताज में CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को नितिन नवीन RSS कार्यालय ‘भारती भवन’ पहुंचेंगे। क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और प्रांत प्रचारक कौशल कुमार के साथ बैठक करेंगे। 

बड़ी संख्या में पहुंची मुस्लिम महिलाएं

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची थीं। जबकि पुरुष टोपी पहनकर रोड शो में शामिल हुए। 100 से ज्यादा संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।