बुढ़मू मंडल समेत ठाकुरगांव मंडल में चुनाव कार्यों के लिए नई जिम्मेदारियों का बंटवारा
न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला चुनाव प्रभारी की अध्यक्षता में बुढ़मू मंडल समेत ठाकुरगांव मंडल में चुनाव प्रक्रिया के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बुढ़मू मंडल में जगलाल महतो को मंडल अध्यक्ष, राजू गोस्वामी को मंडल प्रतिनिधि, जबकि ठाकुरगांव मंडल में संतोष यादव को मंडल अध्यक्ष और राम कुमार दुबे को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. इन नियुक्तियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं. बधाई देने वालों में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, समरीलाल, मनोज वाजपेयी, सहानंद यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:बिहार में कई विभागों में बदले गये प्रशासनिक अधिकारी, अधिसूचना जारी