दिल्ली ब्लास्ट पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति नेतन्याहू ने व्यक्त की संवेदना, कहा - ''इजराइल आपके साथ मजबूती से खड़ा''
Delhi blast : इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा कि मैं और सारा (उनकी पत्नी) तथा इजराइल के लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. इस मुश्किल वक्त में इजराइल आपके साथ मजबूती से खड़ा है.
इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत
सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट इतना बड़ा था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई. 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे. दिल्ली ब्लास्ट में हुए घायलों से मिले. पीएम मोदी भूटान के दो दिवसीय यात्रा पर थे. भूटान से दिल्ली वापस आए. पीएम मोदी एयरपोर्ट से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने घायलों से बात की. वे घायलों से व्यक्तिगत रूप से मिले.
पीएम मोदी ने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की. सोमवार को दिल्ली के लाल किला के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट के बाद अफरातफरी मच गई. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. दिल्ली ब्लास्ट का एक नया सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. दृश्य काफी भयावह हैं.
पीएम मोदी का बयान
ब्लास्ट के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-said-on-the-exit-poll/97371
Bihar Election Exit Poll : तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है. आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं. सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए. मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा. वे एग्जिट पोल पर बोल रहे थे.