राजनीति

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए गठबंधन की बैठक हुई संपन्न

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए गठबंधन की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की. इस दौरान गठबंधन के प्रमुख दलों आजसु पार्टी, जदयू और लोजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहे.  बैठक में आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो, जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने हिस्सा लिया. सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को लेकर सीट बंटवारे, संयुक्त प्रचार अभियान और गठबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

  यह भी पढ़े: जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की हवाई यात्रा हुई सस्ती, इंडिया वन एयर ने घटाया किराया