एक होम गार्ड को किया गया 6 महीने के लिए सेवा वंचित

नवादा: थाने में किशोर की मौत मामले में 3 पुलिस कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज

रंजन सिन्हा/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा  के काशीचक थाने में किशोर की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता, पु०स०अ०नि० लवेश्वर कुमार धान और चौकीदार कपिलदेव पासवान निलंबित को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही एक होमगार्ड को 6 माह के लिए कर्तव्य से वंचित किया गया है.

नवादा जिले में काशीचक थाना परिसर में एक विधि निरुद्ध किए गए बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद हंगामा मच गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया.

बता दें कि काशीचक प्रखंड के बौरी गांव निवासी अशोक पंडित के लगभग 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार को प्रेम प्रसंग मामले में हिरासत में लिया गया था. बताया जा  रहा है कि सन्नी का तीन साल से प्रीति कुमारी नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए थे. लड़की का भाई जो बिहार पुलिस में सिपाही है. उसने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने नाबालिग सन्नी को हिरासत में लेकर थाना ले गई थी.

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे थाना परिसर में ही नाबालिग सन्नी की मौत हो गई. उसकी गर्दन पर निशान पाए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है. परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि लड़की के परिवार की मिलीभगत से सन्नी की हत्या की गई.

इसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बौरी अस्पताल के पास सड़क जाम कर दिया. 

यह भी पढ़ें: सीवान: दिनदहाड़े कृष्णा ज्वेलर्स से 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर मचायी तबाही