जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में दं

फतेहपुर में दम्पती की लाश मिली

फतेहपुर में दम्पती की लाश मिली

-हत्या- आत्महत्या में उलझा मामला 

फतेहपुर। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में दंपती के शव मिले हैं। घटना की विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस दोनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालने में जुट है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर मौजूद रहे उस रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है जिसके पास मुकेश ने कॉल कर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रिश्तेदार के मुताबिक, मुकेश कई दिनों से डर महसूस कर रहा था। उसने यह बात खुद उसे फोन पर बताई थी। वहीं मां के मुताबिक बेटे की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी।  लमेहटा गांव के मुकेश और गुड़िया की गोली लगने से मौत पर ग्रामीण तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हत्या के बाद आत्महत्या के साथ लोग दोनों की हत्या का भी आशंका जता रहे हैं। दंपती के कमरे के दरवाजे खुले थे। गोली कब चली, इसके बारे में किसी को पता नहीं लगा। इसी वजह से ग्रामीणों को लग रहा है कि किसी ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। बांदा निवासी रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद गांव में मुकेश खुद को असहज महसूस कर रहा था। मुकेश ने उसे करीब 15 दिन पहले कॉल की थी। वह कॉल पर पत्नी को लेकर अपनी हत्या की आशंका जता रहा था। उसने बताया था कि पत्नी की हत्या कर उसे फंसाया जा सकता है। कहीं पत्नी के भटकने की बात कही थी। इन बातों को रिश्तेदार ने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था। हालांकि रिकार्डिंग में रिश्तेदार इस बात का प्रमाण पूछ रहा है कि आखिर उसे किससे खतरा है, कौन उसकी हत्या करना चाहता है। इस सवाल के जवाब में पत्नी के गांव के ही कुछ लोगों से संबंध होने की बात कहता है।