मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो क

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के गोपेश्वर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, BJP पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर से गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा की और सरकार के समर्थन में नारे लगाए। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग CM की एक झलक पाने के लिए मार्ग पर मौजूद रहे।

जन-जन के द्वार'" कार्यक्रम

CM धामी ने गोपेश्वर में आयोजित "सेवा, सुशासन, समर्पण एवं 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार'" कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 

CM धामी का रोड शो

मुख्यमंत्री धामी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल और रोड शो मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि लोगों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था भी पहले से निर्धारित कर दी गई थी। CM के गोपेश्वर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान गोपेश्वर से गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर CM का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी "सेवा, सुशासन, समर्पण एवं 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार'" कार्यक्रम में शामिल हुए।