मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वकीलों के साथ न्याय प्

CM भजनलाल ने वकीलों के साथ किया संवाद, वकीलों के मानदेय में की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री शर्मा का वकील संवाद

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री संवाद-आभार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सरकारी वकील शामिल हुए। CM भजनलाल शर्मा की पहल पर कार्यक्रम हुआ। CM भजनलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोक अभियोजकों की न्याय प्रशासन में अहम भूमिका है। कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार के गठन के बाद वकीलों की नियुक्ति अहम जिम्मेदारी है। 

न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी

CM शर्मा ने कहा जनता सरकार से सबसे पहले कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा चाहती है। अपराध पर नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय दिलाना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है। सरकार और न्याय व्यवस्था के बीच अहम कड़ी है सरकारी वकील। लोक अभियोजकों का दायित्व सिर्फ सरकार का पक्ष रखना नहीं बल्कि दोषियों को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाना भी है। लोग अधिवक्ताओं की बात को गंभीरता से लेते है। वकीलों के शब्द कई बार समाज में संदेश का रूप ले लेते है। वकील की कही बात को लोग परिवार और परिचितों तक पहुंचाते हैं। वकील सिर्फ अदालत में पैरवी करने वाला व्यक्ति नहीं. समाज को कानून के प्रति जागरूक करने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है।

वकीलों के मानदेय में बढ़ोतरी

CM शर्मा ने कहा न्याय व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों-अभियोजकों में संवाद जरूरी है। जिला स्तर पर कलेक्टर, SDM और न्यायिक अधिकारियों से समन्वय पर जोर दिया। अधिकारियों को मामलों और कानूनी विषयों की जानकारी होनी चाहिए। जांच अधिकारियों और लोक अभियोजकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यक्ता है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने सरकारी वकीलों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। CM ने कहा सरकार आपके मानदेय में बढ़ोतरी कर रही है। आज ही आपके मानदेय पर बढ़ोतरी का आदेश जारी किया जाएगा। आपके घर पहुंचने से पहले मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।