मध्य प्रदेश में आधी रात सात अफसर इधर से उधर
मध्य प्रदेश में आधी रात सात अफसर इधर से उधर
इरशाद वली को एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार
राजाबाबू सिंह अब सिर्फ प्रशिक्षण देंगे
प्राइम न्यूज नेटवर्क
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने देर रात आईएएस अफसरों का तबादला किया। यह तबादला आधी रात बुधवार को किया गया। इसमें सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला किये गये अधिकारियों में एडीजी और आईजी स्तर के अफसर भी हैं।
वरिष्ठ आईएएस राजबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद अली को नया काम दिया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू, शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू (अतिरिक्त प्रभार) राजबाबू सिह को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।उनसे एडीजी प्रशिक्षण और मानव अधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
वहीं, आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद अली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है । वहीं, देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ओपरेटिव फ्राड, लोक सेंवा गारंटी, पुलिस मैनुअल, आरएंडडी व पुलिस सुधार के पद पर हैं। पुराने के साथ शिकायत मानवाधिकार का प्रभार भी सौंपा गया है। एडीजी नारकोटिक्स, पीएचक्यू भोपाल केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।आईजी सीआईडी भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी सीआईडी पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। आईजी शिकयत औऱ मानव अधिकार चित्रा एन को आईजी एसएसबी जांच पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। आईजी अजाक पीएचक्यू भोपाल कुमार सौरभ को आईजी आईजी एसआईएसएफ और आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंप् गया है।