मध्यप्रदेश में वन विभाग के करीब 3500 अधिकारी व कर्

वन विभाग के  3500 कर्मचारियों को मूल पद पर भेजने की तैयारी

वन विभाग के  3500 कर्मचारियों को मूल पद पर भेजने की तैयारी

विभाग के आदेश का होगा पालन - डीएफओ

प्राइम न्यूज नेटवर्क

जबलपुर। मध्यप्रदेश में वन विभाग के करीब 3500 अधिकारी व कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार समाप्त कर उनके मूल पद पर भेजने की तैयारी हो रही है। इससे जबलपुर जिले के करीब तीन दर्जन कर्मचारी व  अधिकारी प्रभावित होंगे। वन मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सन् 2023 में उच्च पद का प्रभार देने संबंधी तीन आदेश निरस्त कर दिये गये हैं। इसके साथ प्रभार देने पर भी रोक लगा दी गई है। मालूम हो कि सन् 2016 से ही प्रमोशन पर रोक लगी हुई है। इस स्थिति में कर्मचारी सेवानिवृत हुए तो काम प्रभावित होने लगा। तब वरिष्टता के तहत नाकेदार से  रेंजर तक को उच्च पद का प्रभार दिया गया। उच्च पद का प्रभार समाप्त करने के आदेश  से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। जो प्रमोशन के दायरे में नहीं आयेंगे उन्हें रिवर्ट होना पड़ेगा। डीएफओ रिषी मिश्रा ने कहा कि विभाग के मुख्यालय से प्राप्त आदेशों का पालन किया जाएगा। कितने अधिकारी व कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे यह बता पाना मुश्किल है।