उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर
UP में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल में बारिश हुई। संभल में नहर कट गई। पानी के तेज बहाव से करीब 8 फीट का हिस्सा बह गया। इससे 100 बीघा फसल जलमग्न हो गईं। नहर के कटान को बंद करने के लिए 4 बुलडोजर लगाए गए।
सरयू में समाए 27 घर
नोएडा में अंडरपास में जलभराव हुआ। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला। आगरा में सड़क धंस गई और 20 फीट का गड्ढा हो गया। मिर्जापुर में सड़क बह गई। इधर, लगातार बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में अब तक 50 एकड़ जमीन समा गई। बलिया में सरयू में 27 घर समा चुके हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान पर पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस चुका है।
वाराणसी में डूबे मदिंर
वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। 40 से 50 छोटे मंदिरों में बाढ़ का पानी घुस गया। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से अधिक डूब चुके है। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। गुरुवार को लखनऊ, सहारनपुर समेत 20 शहरों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 19.3 mm बारिश हुई, जो सामान्य 7.8 मिमी से 150% ज्यादा है। पिछले 3 दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई है।