मोहाली में ड्रग तस्करों का पुलिस पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 कांस्टेबल घायल, आरोपी फरार
मोहाली में ड्रग तस्करों को लेकर बड़ी खबर देखने को मिली। जहा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की. बता दें कि मोहाली में पुलिस को खिफिया जानकारी मिली थी कि सनेटा गांव के पास ‘चिट्टे’ की एक बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, बता दें कि आरोपियों ने खुद को घिरा देखकर तुरंत अपने दूसरे साथियों को मौके पर बुला लिया.
आरोपी मौके से फरार
जानकारी के अनुसार देखते ही देखते मौके पर तस्करों का बचाव करने कई लोग पहुंच गए और इसके बाद हमलावरों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस वारदात में कांस्टेबल परमजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह तलवार से हमला होने से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
फेज-6 सिविल हॉस्पिटल लाया गया
घायल पुलिस कर्मियों को मोहाली के फेज-6 सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.