फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने बुझाया
पूर्णिया में दीवाली की रात पटाखे की चिंगारी से प्लास्टिक के बोरा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णिया/डेस्क: पूर्णिया में दीवाली की रात पटाखे की चिंगारी से प्लास्टिक के बोरा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. मामला पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र का हैं. जहां गुलाबबाग बागेश्वरी मोहल्ला में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. जिसमें पूरा प्लास्टिक फैक्ट्री जलकर खाक हो गया. कई दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह पटाखे की लपटे बताई जा रहे हैं. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक फैक्ट्री के आसपास पटाखे की आतिशबाजी हो रही थी. जिसकी लपटे कुछ ज्वलनशील पदार्थ पर आ गिरी और आज लग गई. मौके पर कई जनप्रतिनिधि पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया.