PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को

'कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया', पीएम मोदी का हमला

'कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया', पीएम मोदी का हमला

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस माओवादी आतंक को छुपाती है. इनके शासन में देश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था. वे एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 

पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल पहले देश का करीब-करीब हर बड़ा राज्य माओवादी आतंक की चपेट में था. बाकी देश में संविधान लागू था, लेकिन लाल गलियारे में संविधान का कोई नाम लेने वाला नहीं था. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज माथे पे संविधान की किताब लगाते हैं, वे आज भी माओवादी आतंकियों की रक्षा के लिए दिन रात लगा देते हैं.

उन्होंने कहा, नक्सली हिंसा के कारण मैं बेचैनी महसूस करता था, जुबान पे ताला लगा के बैठा था, आज पहली बार मेरे दर्द को आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं. मैं उन माताओं को जानता हूं जिन्होंने अपने लाल खोए हैं. उन माताओं की अपने लाल से कुछ अपेक्षाएं थी. या तो वो ये माओवादी आतंकियों के झूठे बातों में फंस गए या तो माओवादी आतंक का शिकार हो गए. 2014 के बाद हमारी सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ भटके हुए नौजवानों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया.

'पिछले 75 घंटों में 303 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद की चर्चा होती थी. कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया. इस आतंक के कई पीड़ित दिल्ली आए थे. उनके अंग भंग थे. ये माओवादी के आतंक के शिकार थे. इनमें कई लोगों के दोनों पैर कट चुके थे. 7 दिन रहे, हाथ-पैर जोड़कर कहा कि हमारी बात दुनिया तक पहुंचाए. 

पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल पहले तक देश के सवा सौ जिले, 125 से ज्यादा, माओवादी आतंक से प्रभावित थे और आज ये संख्या सिर्फ 11 जिलों तक सिमट गई है. उस 11 में भी अब सिर्फ तीन जिले ही ऐसे बचे हैं, जो सबसे अधिक नक्सल प्रभावित हैं. सिर्फ पिछले 75 घंटों में 303 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं. एक जमाने में जिनका 303 (गोली) चलता था, आज वो 303 सरेंडर हुए हैं. और ये कोई सामान्य नक्सली नहीं हैं, ये वो हैं जिनमें से किसी पर एक करोड़, किसी पर 25 लाख तो किसी पर 5 लाख का इनाम था.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531