बिहार

मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, गाना गाकर दिया करारा जवाब

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “ये लोग क्या बोलेंगे, ये लोग चारा खाने वाले है और बिहार की खुशियां खाने वाले लोग हैं. आरक्षण किसने दिया, यह हमारी सरकार ने सभी लोगों को आर्थिक आधार पर प्रदान किया. इन लोगों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं हैं. आखिरी चरण में और आखिरी दिन बिहार की जनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.”

मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मतगणना केंद्रों के बाहर सीसीटीवी मामले को लेकर शिकायतों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “एक-दो स्थानों पर छोटी-छोटी बातें होती रहती है, आयोग पूरे मामले पर संज्ञान ले रहा हैं.” इस दौरान मनोज तिवारी ने गाना गाकर भी प्रचार किया और कहा कि “अब मैं गाना गाता हूं, तेजस्वी बाबू और उनकी पार्टी कहेंगे कि यह अश्लील है, इसका कोई मतलब नहीं है. जनता इनके चक्कर में नहीं फंसेगी.”

उन्होंने खेसारी लाल के भाजपा नेताओं पर बयान पर भी तंज कसा और कहा, “इंतजार कीजिए, रिजल्ट आ रहा हैं.” बता दें कि, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मनोज तिवारी अपने साथ अपनी पत्नी सुरभि को लेकर भी मैदान में उतरे. 

यह भी पढ़े:  चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, आरक्षण और वोटर लिस्ट विवाद पर जताया विरोध