जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में बड़ी कारवाई
पुलिस की कथित लापरवाही सामने आने के बाद लिया एक्शन
रिमांड में घटना से जुड़े तथ्य और सबूत जुटाने पर काम करेगी
महिला आयोग ने पुलिस और जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की
मामले का फास्ट-ट्रैक ट्रायल हो ताकि दोषियों को सज़ा मिल सके
जालंधर
जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस की कथित लापरवाही सामने आने के बाद ASI मंगत राम को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया। यह कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए की गई है। गौरतलब है कि स्थानीय अदालत ने आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ़ रिपी को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान घटना से जुड़े तथ्य और सबूत जुटाने पर काम करेगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
आयोग की सख्ती और जनता की मांग
इस घटना के बाद महिला आयोग ने कड़ी जांच की मांग करते हुए पुलिस और प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। पंजाब चाइल्ड राइट्स कमिशन ने भी कहा है कि इस मामले का फास्ट-ट्रैक ट्रायल होना चाहिए ताकि दोषियों को जल्द सज़ा मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी तेज़ और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।