झारखंड
हजारी धमना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मशीन सेट और भारी मात्रा में लकड़ी जब्त
न्यूज़11 भारत बरही/डेस्क: वन विभाग की टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के हजारी धमना में अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई की है. इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मशीन सेट और भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है. छापेमारी टीम में बड़कागांव, सदर और चौपारण वन विभाग की टीमें शामिल थीं.
विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को जब्त कर लिया है और भारी मात्रा में लकड़ी भी बरामद की है. बड़कागांव, सदर और चौपारण वन विभाग की टीमें इस छापेमारी में शामिल थीं . वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है, जिससे वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई पर रोक लगाई जा सके.
ये भी पढ़ें- बरही पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पौने दो घंटे में चोरी हुई कार बरामद