महेश बाबू की एंट्री की तैयारी का वीडियो जारी, ‘वाराणसी’ टीज़र लॉन्च की झलक फिर से हुई वायरल
महेश बाबू की एंट्री तैयारी
महेश बाबू की आने वाली फिल्म वाराणसी के टीज़र लॉन्च इवेंट ने फैंस के बीच पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी। खासकर उनकी जबरदस्त स्टेज एंट्री ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अब फिल्म निर्माताओं ने उसी एंट्री की तैयारियों का एक खास BTS वीडियो जारी किया है, जिसमें दिख रहा है कि पर्दे के पीछे कितनी मेहनत की गई थी।
कैसे तैयार हुई महेश बाबू की दमदार एंट्री
मेकर्स द्वारा जारी किए गए BTS वीडियो में दिखाया गया कि महेश बाबू जिस मैकेनिकल बुल पर बैठकर स्टेज पर पहुंचे थे, उसे बनाने में टीम ने दिन-रात मेहनत की। वीडियो में कारीगर उस बुल के हर हिस्से को बेहतर बनाने और सुरक्षित करने पर काम करते नजर आते हैं। एक जगह यह भी दिखता है कि डायरेक्टर एसएस राजामौली खुद मैकेनिकल बुल पर बैठकर उसका टेस्ट कर रहे हैं। वे टीम को बताते दिख रहे हैं कि इसे और स्थिर व आकर्षक कैसे बनाया जाए। इसके बाद महेश बाबू भी इसका ट्रायल करते हैं और फिर उसी एंट्री की झलक दिखाई जाती है, जिसने इवेंट के दौरान फैंस को रोमांचित कर दिया था।
फिल्म ‘वाराणसी’ में कौन-कौन नजर आएंगे
फिल्म वाराणसी में महेश बाबू मुख्य किरदार ‘रुद्र’ के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ की भूमिका निभा रही हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में मुख्य विलेन ‘कुंभा’ के रोल में होंगे। इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिना जाता है।
यह भी पढ़े: भारत इसे हस्तक्षेप के रूप में देखता हैः पटनायक
https://www.primenewsnetwork.in/india/kanada-high-commisnor-condemed-khalistan/98746