राज्य

President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं महाकुंभ..करेंगी त्रिवेणी स्नान..

President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: आज महाकुंभ मेला 2025 का 29वां दिन है और आज तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक करीब 46 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रयागराज पहुंची हैं। वह संगम में डुबकी लगाएंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजन-आरती करेंगी। इसके बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगी। Read More: CM Dhami at Samaanta ke Saath Samrasata Program: सीएम धामी “समानता के साथ समरसता” कार्यक्रम में लिया भाग, संतों ने किया सम्मान..  आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोमवार सुबह संगम में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का बमरौली एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े 9 बजे आगमन हुआ था। जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। फिर वे अरैल घाट पर पहुंचीं और वहां से संगम के लिए रवाना हो गईं।

President Droupadi Murmu Mahakumbh 2025: प्रयागराज में  8 घंटे तक रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति 8 घंटे तक प्रयागराज में रहेंगी, और करीब शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी उनके साथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में पवित्र स्नान करने पहुंची हैं। इससे पहले 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी महाकुंभ में स्नान करने आए थे। कुंभ मेला क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी है, जिसके कारण अरैल घाट से संगम तक बोट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।