मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़
लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM डॉ यादव ने जारी की 38वीं किस्त
मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी आई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की। किस्त जारी करते हुए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,500 रुपये की राशि भेजी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक से 1,835 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण किया।
1,500 रुपये की वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनकी परिवार में भागीदारी को मजबूत करना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में भेजी जाती है।
आपके खातें में आए पैसे?
- लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
- यहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' टैब पर क्लिक करें
- अपनी समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और OTP से वेरिफाई करें
- इसके बाद आपके भुगतान का लेटेस्ट स्टेटस पता चल जाएगा