मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचे

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने यहां कार्तिक चौक स्थित भगवान जगदीश मंदिर में पूजन-दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से हजारों साल पुराना संबंध रहा है। उज्जैन के राजा इंद्रसेन ने वर्तमान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बाबा जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनवाया था। यहां पर गोपाल कृष्ण, भगवान बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाएं विराजमान प्रतिष्ठापित हैं। सनातन संस्कृति के चार धामों में ओडिशा का जगन्नाथपुरी तीर्थस्थल भी विशेष महत्व रखता है। 

नए काम करने का संकल्प मिलता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित नई दिल्ली प्रवास के कारण उज्जैन की जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन में वे 16 जुलाई को शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार देश में हो रहे विकास के विशेष प्रयासों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज बदलते दौर में प्रदेश के साथ विशेष रूप से उज्जैन का माहौल भी बदला है। उज्जैन में वर्ष 2028 में भव्य और दिव्य सिंहस्थ के आयोजन की तैयारियां जारी हैं। लेकिन, इससे पहले प्रदेशभर के शासकीय सेवकों को उनके हक में प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है, जो किसी कुंभ से कम नहीं है। हर दिन अलग-अलग विभागों के प्रमोशन की सूची आ रही है। राज्य सरकार ने तय किया है कि हर एक व्यक्ति, जो जहां है, उससे दक्षता और कठोरता से कार्य लेना चाहिए। लेकिन, कर्मचारियों के बेहतर जीवन की सभी आवश्यकताओं की चिंता भी सरकार का ही दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता वाले कार्यों से उत्साहवर्धन के साथ सरकार को नए काम करने का संकल्प मिलता है।

आंगनबाड़ी केंद्रों की चिंता कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में सुदृढ़ीकरण और संवाद कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले लाड़ली बहनों को जुलाई माह की 1500 रुपए की किस्त जारी की गई है। इस क्रम में आज उज्जैन में भी सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के सुदृढ़ीकरण और संवाद का कार्यक्रम हो रहा है। राज्य सरकार आंगनबाड़ियों को सर्व सुविधा युक्त बना रही है। उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी के साथ-साथ शिक्षा का पवित्र आंगन भी है, यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता हुई। श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम आए और यहां विद्या अध्ययन कर उज्जैन को गौरवान्वित किया। महाभारत के युद्ध के दौर से ही संपूर्ण मानव समाज को पवित्र गीता का उपदेश प्राप्त हो रहा है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' परिसर में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया जा रहा है।

सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ के सीएम ने बलरामपुर-रामानुजगंज में रुद्राभिषेक और पूजा आयोजित की और धार्मिक पर्यटन विकास के संकल्प की घोषणा की।

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026