लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड के बाद LDA ने कोचिंग,

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की जान गई। इसके बाद से लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू कर दी है। LDA, फायर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई इलाकों में मानकों के विपरीत चल रहे प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। 

3 सप्ताह तक चलेगा अभियान

मानक पूरे नहीं होने पर टीम ने गोमतीनगर की भूमि IAS कोचिंग, विद्या मंदिर कोचिंग और दृष्टिकोण लाइब्रेरी को सील कर दिया। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेश पर शुरू हुआ यह अभियान लगातार 3 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसमें कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम, डांस स्टूडियो, प्ले ग्रुप स्कूल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की जांच करेगी।

सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई

LDA अफसरों ने कहा कि जिन भवनों में अग्नि सुरक्षा, पार्किंग और मानचित्र संबंधी मानकों का उल्लंघन मिलेगा, उनके खिलाफ सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 24 जून को सुरक्षा मानकों को अनदेखी करके चल रहे 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था। इनमें एलन, ग्रेविटी, आकाश, गवर्नमेंट एग्जाम वाला और पैरामाउंट जैसे बड़े कोचिंग सेंटर शामिल रहे। LDA ने 83 भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किया था।

15 की मौत

बता दे अलीगंज स्थित एक इमारत में 22 जून को आग लग गई थी। यहां बेसमेंट, ग्राउंड और पहले माले पर पेट शॉप और क्लीनिक थी। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी और हेड हॉपर स्टूडियो था। इसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था। हॉपर स्टूडियो में काम करने वाले 15 लोगों की मौत हो गई थी।