भगवान के घर में डाका, लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में सेवादार को रंगे हाथों दबोचा!
UP में फिर भगवान के घर में डाका डाला गया। लखनऊ के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में मंदिर का ही एक सेवादार कई दिनों से चुपके-चुपके बेशकीमती घंटे चोरी कर रहा था। मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को झोले में दर्जनों भर घंटे भरकर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के घंटे बरामद किए।
रंगे हाथों पकड़ा गया चोर
बता दे कई दिनों से गायब हो रहे थे मंदिर के घंटे से मंदिर प्रशासन को शक हुआ। शुरुआत में इसे सामान्य चोरी की घटना माना गया, लेकिन लगातार घंटों के गायब होने से मंदिर प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं को शक हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। सेवादार झोले में घंटे भरकर ले जा रहा था, इस दौरान लोगों ने उसे मौके पर दबोच लिया। बुधवार को निगरानी के दौरान मंदिर का सेवादार गोलू उर्फ गौरव कथित तौर पर झोले में दर्जनों घंटे भरकर बाहर ले जाता दिखाई दिया।
चोरी के घंटे बरामद
स्थानीय लोगों ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें चोरी का घंटा बरामद किया। इसके बाद तुरंत पारा पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी श्रृंगार आरती की व्यवस्था से भी जुड़ा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी गोलू उर्फ गौरव मंदिर में सेवादार के रूप में कार्यरत था और श्रृंगार आरती सहित कई व्यवस्थाओं से जुड़ा हुआ था। इसी वजह से उसे मंदिर परिसर में आवाजाही की सुविधा थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस जिम्मेदारी का दुरुपयोग कर वह लंबे वक्त से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।