स्यानाचट्टी में भूस्खलन के बाद डीएम ने दिए निर्देश
स्यानाचट्टी में भूस्खलन क्षेत्र ने में लगातार हो रही तेज़ बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर यातायात जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर करने और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
क्या बोले डीएम
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को राहत, बचाव और पुनर्बहाली के कार्य पूरी संवेदनशीलता और तेजी से करने को कहा।
डीएम ने किया निरीक्षण
उन्होंने नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने, गढ़गाड़ क्षेत्र में मलबा हटाने का अभियान तेज करने और चैनलाइजेशन कार्य में मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है और राहत, सुरक्षा तथा यातायात बहाली के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएंगे।