मोबाइल भी स्विच ऑफ, थाने में पत्नी ने पति को खोजने

घाघरा के नौडीहा का मामला स्कूटी लेकर घर से निकाला और फिर नहीं लौटा कुंदन भगत

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा बारटोली निवासी कुंदन भगत के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है. कुंदन की पत्नी सुषमा खाखा ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है.आवेदन में सुषमा खाखा ने बताया है कि उनके पति कुंदन भगत बेंगलुरु में मजदूरी कर परिवार का भरण–पोषण करते हैं. बीते 12 तारीख को वे बेंगलुरु से कमाकर अपने घर नवडीहा पहुंचे थे. अगले ही दिन 13 तारीख को वे घर से अपनी स्कूटी लेकर निकले और परिजनों से कहकर गए कि थोड़ी देर घूमकर आधे घंटे में लौट आऊंगा. लेकिन इसके बाद वे अब तक घर नहीं लौटे. परिजनों ने बताया कि कुंदन भगत का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिसके कारण किसी तरह संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों एवं जान-पहचान वालों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. अचानक इस तरह कुंदन के लापता हो जाने से घर में मातम जैसा माहौल है. पत्नी सुषमा सहित परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बुरा हाल हैं.

सुषमा खाखा ने घाघरा पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके पति कुंदन भगत का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए. इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बसपा के इकलौते नवनिर्वाचित विधायक ने जीत के बाद भी प्रशासन पर चुनाव धांधली का लगाया आरोप