भोपाल में 2000 एकड़ में बनेगी नॉलेज एंड एआई सिटी, हाईटेक व साइबर सिटी की तर्ज पर विकसित होगी
MP News : भोपाल के 2000 एकड़ क्षेत्र में नालेज एआई सिटी आकार लेने जा रहा है। यह सिटी आधुनिक हाईटेक और साइबर सिटी की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इसमें विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान, अनुसंधान केंद्र और स्टार्टअप एक ही जगह स्थापित होंगे। यह सिटी राजाभोज एयरपोर्ट और भौरीं के पास प्रस्तावित है। इस जगह पर पहले से ही आइसर का रिसर्च सेंटर मौजूद है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग इस पूरे प्रोजेक्ट का नोडल विभाग होगा और इसकी रुपरेखा तैयार करेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित टेक ग्रोथ कानक्लेव -2.0 में इसकी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इंदौर की आईटी सिटी इस समय हैदराबाद औऱ बेंगलुरू के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर औऱ भोपाल भी इस दौड़ में शामिल हों जाएगे। इससे मप्र भारत का एआई हब बनने कीदिशा में कदम बड़ा चुका है। देश के कई राज्यों में नालेज एंड एआई सिटी की स्थापना की दिशा में काम चल रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद में 200 एकड़, तमिलनाडु के चेन्नई के पास तिरूवल्लूर में 1424एक़ड़ और उप्र के लखनऊ में इसी प्रकार की सिटी प्रस्तावित है। इसमें भोपाल की नालेज एंड एआई सिटी देश की सबसे बड़ी एआई सिटी मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nitin-gadkari-reaction-on-nda-crossing-200/97636
Election Results 2025 : एनडीए 200 पार कर चुकी है. महागठबंधन 33 सीटों पर है. अभी मतगणना जारी है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. एनडीए के आंकड़ों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने जिस तरह से एनडीए को समर्थन दिया है. वह ऐतिहासिक है. बिहार के लोगों ने डबल इंजन सरकार की ओर से किए गए विकास के लिए अपना समर्थन दिखाया है. पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्य सफल रहे हैं और जनता ने हमें जिताया है. मैं इसके लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं.