'चरित्र में कोई ताकत नहीं है, इसलिए..', राहुल गांधी को लेकर कंगना का बयान
kangana statement on Rahul Gandhi : राहुल गांधी को लेकर कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि यह सबके लिए बहुत प्रत्यक्ष है कि क्यों उनकी पार्टी एकल अंक पर आ गई है? इस तरह के किरदार पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि उस व्यक्ति में कोई दम नहीं है, चरित्र में कोई ताकत नहीं है, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है. राहुल गांधी 15 दिसंबर को जर्मनी दौरे पर जा रहे हैं. इसी पर ही कंगना रनौत प्रतिक्रिया दे रही थीं.
ओवरसीज कांग्रेस ने दी जानकारी
राहुल गांधी ने कहा कि मैं उनके (राहुल गांधी) के दौरों की कोई खबर नहीं रखती हूं, न ही उनके बारे में कोई न्यूज पढ़ती हूं. उनकी खबरें हमेशा बेकार ही होती हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि राहुल गांधी जर्मनी की यात्रा पर करेंगे. वे वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. राहुल गांधी भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर बात करेंगे. वे जर्मनी के सांसदों से भी मिलेंगे. वे जर्मनी में भारतीयों से बातचीत करेंगे. इंडियान ओवरसीज कांग्रेस यूके के महासचिव विक्रम दुहान ने जानकारी दी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/akhilesh-yadav-said-big-slogans-like-digital-india-stand-up-india-were-given/100315
Akhilesh yaadav : अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा देश, जिन परिस्थितियों में है, हम अपना पूरा बाजार दूसरों को दे रहे हैं. यह पहली बार है, जब हम देख रहे हैं कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसे बड़े-बड़े नारे तो दिए गए. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है.