कुछ मीडिया रिपोर्ट से ये भी जानकारी मिल रही है कि

कमला पसंद के मालिक के बहु ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा..

न्यूज 11 भारत रांची/डेस्कः- मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक के घर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जो कि सबको चौंकाने वाली खबर है. कारोबारी कमल किशोर चौरसिया की बहु दीप्ति चौरसिया ने बसंत बिहार स्थित घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. घर पर हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, पुलिस छानबीन  के बाद घटना के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है. इस बीच दीप्ति और उनके पति हरप्रीत चौरसिया के बीच झगड़े की बात भी सामने आ रही है.  दीप्ति को मंगलवार शाम को फंदे से लटकाया गया. एक न्यूज एजेंसी ने एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी भी बरामद की गई. जिसमें अपने पति का साथ संबंध ठीक न होने की बात भी लिखी है. साथ ही दीप्ति ने ये भी लिखा प्यार नहीं भरोसा नहीं.  दीप्ति और हरप्रीत की शादी 2010 में हुई थी. दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है. पुलिस ने कहा कि फिलहाल सभी एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है. बसंत बिहार पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज किया है.  कुछ मीडिया रिपोर्ट से ये भी जानकारी मिल रही है कि दिप्ती के पति हरप्रीत ने दो शादी की थी. साउथ की एक एक्ट्रेस से उसने दूसरी शादी की थी ऐसा बताया जा रहा है.  ये भी पढ़ेंः- कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार इस तारीख को हो सकता है तय..