झारखंड
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 5 जिलों में कराएगी DMFT का गहन ऑडिट
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड सरकार राज्य के DMFT के संचालन और वित्तीय लेन-देन का गहन ऑडिट कराने जा रही हैं. इस पहल के तहत पहले चरण में धनबाद, चाईबासा, चतरा, रामगढ़ और पलामू जिलों का विशेष अंकेक्षण किया जाएगा. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस ऑडिट को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए पांच टीमों का गठन करने का निर्देश दिया हैं. हाल ही में बोकारो जिले में DMFT के फंड में अनियमितताओं का मामला सामने आया था. इसी को देखते हुए सरकार ने अब और सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया हैं.
यह भी पढ़े: मथुरा का वो मोहल्ला, जहां करवा चौथ नहीं मनाई जाती, वजह है सैकड़ों साल पुराना सती का श्राप