बिहार

चुनावी प्रचार के दौरान जदयू मंत्री महेश्वर हजारी को जनता के विरोध का करना पड़ा सामना, गाड़ी से फाड़ा पार्टी का झंडा

न्यूज़11 भारत समस्तीपुर/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी. मतदान से पहले सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर टू डोर जाकर वोट मांग रहे हैं. वही कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को चुनावी प्रचार के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ा. घटना उस समय हुई जब मंत्री महेश्वर हजारी चुनाव प्रचार कर रहे थे. उनके सामने ही जनता ने उनके समर्थक के गाड़ी से जदयू का झंडा फाड़ दिया और महेश्वर हजारी मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया. वही स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री महेश्वर हजारी को बिना प्रचार किए ही क्षेत्र से वापस लौटना पड़ा. अब इस पूरे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो कल्याणपुर प्रखंड के कुसियारी का बताया गया है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि मंत्री महेश्वर हजारी के सामने ही एक युवक झंडा गाड़ी से निकाल कर विरोध कर रहा है. पीछे से महेश्वर हजारी मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है. हालांकि इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने रुककर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक नहीं समझा.

यह भी पढ़े: सीतामढ़ी में आरजेडी प्रत्याशी को मुस्लिमों का विरोध, जनसंपर्क के दौरान लोगों ने किया बैरंग वापस