जनसुराज पार्टी के संस्थापक पीके का बिहार के अलावा यहां भी है वोटर लिस्ट में नाम, सामने आई जानकारी..
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः-सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है कि बिहार में जनसुराज पार्टी के संस्थापत प्रशांत किशोर की दो राज्यो के मतदाता सूची में नाम दर्ज है. एक बिहरा दूसरा पश्चिम बंगाल. जानकारी सामने आने के बाद बिजेपी नेता अमित मालवीय ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा है. हालांकि पीके ने इस बात पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अमित मालवीय ने कहा कि यदि पार्टी बिहार की राजनीति में वास्तविक उपस्थिति दर्ज करवाती तो ये एक बड़ा मुद्दा बन सकता था. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. उन्होने ये भी कहा कि राहुल गांधी के सभी सहयोगी वोट चोरी में शामिल है. बीजेपी का आरोप है कि चुनाव आयोग के डॉक्योमेंट्री में ये खुलासा हुआ है कि जनसुराज पार्टी के स्ंस्थापक पीके का बिहार व बंगाल दोनों जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज है. बता दें कि दोहरी पंजीकरण चुनाव आयोग के धारा 17-18 के तहत अवैध माना जाता है. एक व्यक्ति का नाम सिर्फ एक ही मतदाता सूची में शामिल हो सकता है. बीजेपी ने बंगाल के वोटर लिस्ट दिखाते हुए ये आरोप लगाया है कि कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की 2025 की मतदाता सूची में पीके का नाम दर्ज है. जो कि बंगाल के सीइओ के पोर्टल पर उपलब्ध है. बीजेपी ने दावा किया है कि 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मतदाता के रुप में नामांकन करवाया था. ये भी पढ़ेंः- 120 साल तक जीते हैं POK के इस घाटी के लोग, इस तेल में छिपा है रहस्य, कैंसर तक को दे सकता है मात..