झारखंड

जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की हवाई यात्रा हुई सस्ती, इंडिया वन एयर ने घटाया किराया

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: अब पूजा के मौके पर यात्रा करना और भी आसान और किफायती हो गया हैं. इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानों के किराए में कटौती की हैं. साथ ही उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया हैं. ये नई व्यवस्था 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी.

क्या है नया किराया? इंडिया वन एयर के अनुसार, भुवनेश्वर से जमशेदपुर का किराया अब 3098 रुपये रहेगा, जो पहले 3182 रुपये था. वहीं, जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान का किराया 2903 रुपये से घटकर 2827 रुपये हो गया हैं. इस बदलाव से जमशेदपुर-भुवनेश्वर के किराए में 84 रुपये और जमशेदपुर-कोलकाता के किराए में 76 रुपये की बचत होगी.

उड़ानों के समय में बदलाव उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया हैं. नई टाइम टेबल के अनुसार, जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान अब सुबह 8:05 बजे बजेगी, जो पहले 8:30 बजे थी. वहीं जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए उड़ान शाम 3:30 बजे होगी, जो पहले 4:20 बजे निर्धारित थी. इंडिया वन एयर की यह सेवा यात्रियों को सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी. कंपनी अप्रैल में भी किराए और समय में बदलाव कर चुकी हैं. यह उड़ान सेवा भुवनेश्वर से जमशेदपुर और कोलकाता के बीच 31 जनवरी 2023 से शुरू हुई है और अब यात्रियों के लिए और भी सस्ती और सुविधाजनक बन गई हैं.

यह भी पढ़े:  बॉलीवुड की दुनिया में दर्शन जालान ने मचाया तहलका, 11 अक्टूबर को फिल्मफेयर अवार्ड से होंगे सम्मानित