जालंधर नाबालिग मर्डर केस
भोग समागम में पहुंची CP Dhanpreet Kaur, परिवार ने की फांसी की सजा दिलाने की अपील
बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता भी परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
आरोपी ने दाढ़ी रखी थी और एक छोटी किरपाण भी अपने पास रखी हुई थी
दावा-आरोपी ने पहले भी धर्म परिवर्तन किया और एमजीएन में बस चालक था
जालंधर
जालंधर की मिट्ठू बस्ती में स्थित गुरुद्वारा साहिब में आज 13 वर्षीय बच्ची की अंतिम अरदास रखी गई। भोग समागम में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी नरेश डोगरा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता भी परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। परिवार ने पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए आरोपी को कड़ी सजा, यहां तक की फांसी की सजा दिलाने की अपील की है।
आरोपी असल में सिख नहीं
वही इसी बीच अब मृतक बच्ची के चाचा ने आरोपी के बारे में बड़ा दावा किया है। पीड़ित के चाचा ने कहा कि आरोपी असल में सिख नहीं है, बल्कि उसने नौकरी पाने के लिए धर्म और वेश-भूषा बदली थी। आरोपी ने दाढ़ी रखी थी और एक छोटी किरपाण भी अपने पास रखी हुई थी, जो सिख परंपराओं के मुताबिक मान्य नहीं है।
पहले भी धर्म परिवर्तन किया
चाचा का कहना है कि आरोपी ने पहले भी धर्म परिवर्तन किया था और एमजीएन में बस चालक के रूप में काम करता था। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने अमृतधारण नहीं किया हुआ था। चाचा ने जत्थेदार द्वारा परिवार के साथ खड़े होने पर धन्यवाद भी व्यक्त किया।