राज्य
जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग: 16 झुलसे, कई की मौत की आशंका
Jaisalmer Jodhpur Highway bus fire accident: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलते हुए एक एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 3 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे का है। जब यात्रियों से भरी यह बस जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में देचू थाना क्षेत्र के पास बस के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। [caption id="attachment_111024" align="alignnone" width="682"]चलती बस से कूदे यात्री
जब यात्रियों ने देखा कि बस में आग लग चुकी है और लपटें तेजी से फैल रही हैं, तो उन्होंने किसी तरह खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। कई यात्री नीचे गिरने से घायल भी हो गए। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि कुछ ही मिनटों में बस धधकती आग का गोला बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में करीब 57 यात्री सवार थे। कुछ लोग बस की खिड़कियों से बाहर निकल गए, जबकि कई अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सेना और पुलिस ने मिलकर बुझाई आग
सूचना मिलते ही नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंसे रह गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी राठौड़ ने बताया कि हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। [caption id="attachment_111025" align="alignnone" width="665"]झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया
Jaisalmer Jodhpur Highway bus fire accident: घटना की सूचना मिलते ही देचू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी जवाहर हॉस्पिटल, जैसलमेर ले जाया गया। वहां से 16 गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस और प्रशासन ने घायलों को जोधपुर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया, ताकि एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द जोधपुर पहुंच सकें। 7 से 8 एंबुलेंस के जरिए घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल, जोधपुर भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। [caption id="attachment_111026" align="alignnone" width="695"]पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने की पुष्टि
पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने बताया कि जैसलमेर के सभी गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि "महात्मा गांधी हॉस्पिटल में सभी मरीजों का इलाज जारी है। अधिकतर यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक है।" धनदेव ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी सहायता योजना के तहत मदद दी जाए।केंद्रीय मंत्री और नेताओं ने जताया दुख
हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा —जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुए भीषण बस हादसे से अत्यंत दुखी हूं। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
जैसलमेर बस हादसे की खबर बेहद दर्दनाक है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर बस हादसे पर गहरी संवेदना जताई और जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने ट्वीट कर कहा —जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों का उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।