जबलपुर। दीपावली के पहले ट्रेनों में भीड़ इतनी थी
दिवाली के बाद वापसी और छठ पूजा पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
दिवाली के बाद वापसी और छठ पूजा पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की पहल
प्राइम न्यूज नेटवर्क
जबलपुर। दीपावली के पहले ट्रेनों में भीड़ इतनी थी कि टिकट मुश्किल था। लेकिन इसके बाद दो दिन सोमवार और मंगलवार को भीड़ तो थी लेकिन टिकट मिल जाता था। दीपावली के बाद अब वापसी करने वालों की संख्या बढ़ गई है।
इससे अगले कुछ दिनों तक टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। मालूम हो कि छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में यात्री बिहार जाते हैं। इसलिए ट्रेनों मे भीड़ अचानक बढ़ती है। रेल प्रशासन ने दीपावली के बाद लौटने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेन नवंबर महीने में चलेंगी। पश्चिमी मध्य रेलवे के अनुसार, यात्रियों के लिए जबलपुर-आनंद बिहार टर्मिनल, जबलपुर-दानापुर-जबलपुर, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, रीवा-डा. अंबेदकर नगर-रीवा के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन होगा।