एजेंसी, रोम। इटली में अब बच्चों से अधिक पालतू जानव

इटली में बच्चों से ज्यादा पालतू जानवर, यह नई जीवनशैली

इटली में बच्चों से ज्यादा पालतू जानवर, यह नई जीवनशैली

Italy : एजेंसी, रोम। इटली में अब बच्चों से अधिक पालतू जानवर हैं। इटली की आबादी 5.9 करोड़ है, जबकि पालतू जानवरों की संख्या 6.2 करोड़ तक पहुंच गई है। यहां पर बच्चों के जन्म में लगातार गिरावट आ रही है। इसके विपरीत पालतू जानवर को पालने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस देश में 92 लाख कुत्ते और 79 लाख बिल्लियां हैं। जानवरों के प्रति इटली के लोगों के लगाव ने एक नई पेट इकोनामी को जन्म दिया है। 

अब इटली के शहरों में पेट फ्रैडली कैफे, होटल, और ट्रैवेल पैकेज आम हो गया है। कुत्ते औऱ बिल्लियों के लिये लग्जरी ग्रुमिग सर्विस, पेट स्पा और बेकरी भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रेड देश की जनसांख्यकी और आर्थिक चुनौतियों को दिखाता है। युवा इटली वासियों को अस्थिर नौकरी, कम वेतन और महंगे घरों के कारण परिवार शुरू करने में दिक्कत होती है।

कई लोग अब जीवन शैली और सोच में बदलाव के चलते बच्चों की बजाए पालतू जानवरों से भावनात्मक संतुष्ठि औऱ साथ ढूंढते हैं। वर्ष 2022 में इटली के लोगों ने पेट केयर पर 6973 करोड़ रुपये खर्च किये। पहले कुत्तों को बचे खुचे खाने से काम चलाया जाता था, अब लोग उसके लिए खुद खाना बनाते हैं और डाइट को लेकर सजग रहते हैं। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-is-talking-to-gen-z-in-the-video/97414